कोईलवर: कोईलवर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच की मांग की गई
कोईलवर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडे से ट्रक चालक की पिटाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वायरल वीडियो कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडिहा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया से सोमवार के दोपहर 3:30 बजे प्राप्त हुआ है।