सदर: वाराणसी में सीएम ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया, 16 हजार न्यूनतम वेतन का वादा किया
Sadar, Varanasi | Oct 15, 2026 वाराणसी में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने सरोजा पैलेस में आयोजित सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए, उन्हें भरोसा दिलाया की सफाई कर्मियों का वेतन 16000 रुपए न्यूनतम होगा।