कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने लल्लूबसई प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
मुरैना। जन विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत लल्लूबसई स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई की प्रगति, भाषा और गणित की बुनियादी समझ जानी तथा कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कक्षा 5 के विद्यार्थियों से करीब 50 मिनट संवाद कर शिक्षा, अनुशासन और नियमित उपस्थिति का महत्व समझाया।
उन्होंने स्मार्ट क्लास, एफएलएन गतिविधियों, निपुण भारत अभियान, पाठ योजना, विद्यार्थियों की उपस्थिति और विद्यालय अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही पेयजल, शौचालय और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन स्वच्छता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#मुरैना #morena Collector Office Morena