शिवपुरी: गणेश चतुर्थी के संबंध में अमोला थाने में शांति समिति की बैठक हुई
गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर रविवार शाम 5 बजे अमोला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर ने क्षेत्रवासियों से गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति या असामाजि