उचकागांव: सिसवनिया रेलवे लाइन के पास से नौ बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया रेलवे लाइन के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर नौ बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के ओटनीपट्टी गांव के अमर चौधरी के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को रहा बुधवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।