तारानगर: तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर लाठी-डंडों से हुआ हमला, वारदात की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद
तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर 3-4 युवकों द्वारा रात्रि को लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठने की बात को लेकर हुए विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।युवकों ने सरेआम रोडवेज बस को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।