मुरैना नगर: महाराज दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा में जेब काटते दो लोग पकड़े गए, पकड़कर की गई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
आज शहर में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान कुछ जेबकतरे भी घुस आए थे।शोभायात्रा के दौरान जेबकतरों ने दो अलग अलग जगह हाथ की सफाई दिखाने की कोशिश की, तभी प्रजापति समाज के युवकों ने दो जेबकतरों को दबोच लिया। जिसके बाद भीड़ ने दोनों जेबकतरों की जमकर धुनाई कर डाली।जिसका वीडियो शोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।