मुरैना नगर: बेटी की मौत के बाद इंसाफ़ न मिलने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई मदद की गुहार
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को मुरैना शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने बेटे के साथ पहुंची एक महिला बोली साहब मेरी बेटी की पड़ोस में रहने वाले एक युवक के दबाव के कारण मृत्यु हो गई, मेरी बेटी उस युवक के प्रेम जाल में फंसी हुई थी | हमने शिकायत भी की थी,परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई बेटी की मौत हो गई |