मुरैना नगर: रेप पीड़िता को जिला अस्पताल में ठीक उपचार न मिलने पर आजाद समाज पार्टी प्रदेश सचिव ने कलेक्टर और CMHO से की शिकायत
जिले की पोरसा जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 36 वर्षीय आरोपी द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती होने पर उसकी उचित देखभाल ओर उपचार नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर आज दोपहर दो बजे करीब आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज सेमिल ने CMHO और कलेक्टर से की शिकायत।