खलारी: खलारी में डीएसपी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान
Khelari, Ranchi | Apr 21, 2026 खलारी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान खलारी पुलिस उपाधीक्षक रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें खलारी थाना की गश्ती टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही। अभियान के दौरान डकरा एवं आसपास के संवेदनशील इलाकों में...