नागौर: शहर के व्यापारियों के मोहल्ले में एक घर में हुई चोरी, चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व ₹25000 की नकदी की पार
Nagaur, Nagaur | Oct 26, 2024 नागौर शहर के व्यापारियों के मौहल्ले में शुक्रवार देर रात एक मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए घर में रखे लाखों रूपए के जेवरात व 25 हजार की नगदी लेकर चोरी फरार हो गये। इस दौरान पीड़ित मोहम्मद हुसैन ने शनिवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में अपने भतीजे व उसकी पत्नी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया।