नागौर: सुखवासी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
Nagaur, Nagaur | Oct 26, 2024 नागौर के सुखवासी गांव के निकट शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक जंवरूद्दिन को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक जंवरूद्दिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की सहायता से नागौर जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।