*खनियांधाना में पाल समाज की बैठक, 20 अगस्त को होगी भव्य शांतिपूर्ण रैली*
*खनियांधाना, पिछोर।* आज मंगलवार शाम 5:30 बजे खनियांधाना नगर में स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के पास पाल समाज के पदाधिकारियों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। सभी समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह कृत्य केवल एक समाज का नहीं, बल्कि हमारी साझा विरासत और आस्था पर प्रहार है।
विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त 2026 को खनियांधाना–पिछोर में एक भव्य शांतिपूर्ण आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का उद्देश्य लोकमाता के सम्मान की रक्षा करना और समाज में एकता का संदेश देना है।पाल समाज के नेताओं ने पाल-बघेल समाज के साथ-साथ सर्व समाज के भाइयों, माताओं, बहनों और युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में श