पातेपुर: पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में PM सूर्यघर योजना की सफलता पर जनप्रतिनिधियों की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की दोपहर 3 बजे सभागार में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर BDO डॉ. दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गय