डलमऊ: 23 नवंबर को होगा डलमऊ महोत्सव का शुभारंभ, 30 नवंबर को होगा भव्य समापन
ऐतिहासिक डलमऊ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन जुटा हुआ है। अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यह मंच आप सभी का है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सकुशल डलमऊ पहुंचकर मां गंगा में स्नान करने और महोत्सव में सहभागिता करने का अनुरोध किया।