बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में सोमवार की दोपहर 03:00 बजे शिक्षा विभाग अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम द्वारा प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान, पीएम पोषण योजना, योजना एवं लेखा सहित अन्य मुद्दों पर बिंदुबार विचार-विमर्श किया गया.