बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने महिला डॉक्टर से ₹1,49,022 की ठगी की, मामला दर्ज
बेगूसराय में एक महिला डॉक्टर से साइबर अपराधियों ने 1,49,022 रुपये का ठगी कर लिया है. पीड़िता डॉक्टर ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में महिला डॉक्टर रंजना सिन्हा ने बताया कि मेरा बचत खाता एक्सिस बैंक में है.