बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद जमालउद्दीन का पुत्र मोहम्मद मैयाज के रूप में की गई है।