बेगूसराय: रामदीरी गंगा घाट पर स्नान करते समय छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामदीरी गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान रिशु कुमार के रूप में की गई है। हालांकि रिशु कुमार नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहकर पढ़ाई करता था।