लखीसराय: सहमालपुर गांव से पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कजरा पुलिस ने सहमालपुर गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसे बुधवार के अपराह्न 12:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले में मदनपुर गांव के रहने वाले महिंद्र मांझी के पुत्र बबलू मांझी को गिरफ्तार किया गया. कजरा थाना में कांड संख्या 26/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.