लालगंज: सिकरौरा में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित
आजमगढ़ जनपद के देवगांव क्षेत्र अंतर्गत सिकरौरा में कंपोजिट विद्यालय से स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में शामिल विद्यार्थियों को शिक्षकों ने सब पढ़े, सब बढ़े और हर बच्चा स्कूल जाएगा जैसे नारों के जरिए शिक्षा का महत्व जनजन तक पहुंचाया गया और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया ।