चंदला: चंदला में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
चंदला के लवकुशनगर रोड निवासी एक महिला ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने महिला को बचाकर तत्काल चंदला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बताई गई।