कोडरमा: सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा 20 बेड का आईसीयू, ग्रामीण इलाकों में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं: सिविल सर्जन
नए साल में जिले के सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में जुड़ेंगे कई नए आयाम ।सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर व्यवस्था को लेकर तैयार किया जा रहे हैं रोड मैप .सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में जल्द ही 20 बेड का आईसीयू शुरू होगा. जिससे गंभीर स्थिति में मरीजों के रेफरल मामले में काफी हद तक आएगी कमी।