पट्टी: कोटेदार संघ की पदाधिकारी ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार पट्टी को ज्ञापन दिया
कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी की मौजूदगी में भारी संख्या में कोटेदार हाथ में स्लोगन लिखे बोर्ड को लेकर नारा लगाते हुए गुरुवार को दिन में करीब 1 बजे पट्टी तहसील पहुंचे। एसडीएम पट्टी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार पट्टी पवन सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन ने कोटेदारों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है।