पट्टी: कोपा गांव निवासी छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
कोपा गांव निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षी पुत्री सेजल कक्षा 10 की छात्रा है। मंगलवार को वह स्कूल गई थी। स्कूल से 4:30 के आसपास घर लौट रही थी। कोपा गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो है। परिजनों ने बुधवार की शाम को अन्तिम संस्कार किया।