पट्टी: रमईपुर नेवादा गांव में जमीनी विवाद में महिला की पीटाई, 7 लोगों पर दर्ज हुआ केस
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव की रहने वाली रफीकुल निशा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था। बीते 13 अक्टूबर को जमीनी विवाद में पीड़िता के विपक्षी उसे मारपीट कर घायल कर दिए थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। छानबीन के बाद पुलिस ने उक्त मामले में गुरुवार को 7 लोगो पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केश दर्ज किया है।