पट्टी: रामपुर खागल गांव में आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने आई महिला की सोने की चेन चोरी
पृथ्वीगंज बाजार निवासी अष्टभुजा देवी पत्नी शिवकुमार उमरवैश्य कलश यात्रा में शामिल होने के लिए दाउदपुर स्थित कुंडा धाम आई हुई थी। इस दौरान गले में पहनी हुई सोने की चेन किसी ने चुरा लिया। जिसकी जानकारी होने पर महिला के परिजन धाम के आसपास काफी देर तक चैन को खोज पर मिली नहीं। कुंडा धाम के पुजारी ने बताया कि धाम के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी लगी है, जांच हो रही है।