पथरगामा: पथरगामा खैरबनी मोड़ के समीप मंडप भवन से अल्टरनेटर चोरी, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया
पथरगामा थाना क्षेत्र के खैरबनी मोड़ के समीप स्थित मंडप विवाह भवन से चोरों ने अल्टरनेटर चोरी कर लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद मंडप विभाग भवन के प्रबंधक की ओर से पथरगामा थाना प्रभारी को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी नारद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।