मंझनपुर: मखऊपुर में जबरन ज़मीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई
मखऊपुर निवासी दिन बंधु सेन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही निर्मला सेन, देवेंद्र ठाकुर समेत कुछ अन्य लोगों ने उनकी जमीन और मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पहले अपनी जमीनें बेच दी और अब उसकी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने मंझनपुर से स्थगन आदेश स्टे भी ले रखा है, बावजूद इसके आरोपी बाज नहीं आ रहे हैं।