मंझनपुर: करारी समेत विभिन्न इलाकों में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न, पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद, ड्रोन से की गई निगरानी
जुमे की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से शुक्रवार को समय 2 बजे अदा की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और समसामयिक प्रकरणों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने जिलाधिकारी के साथ जनपद के संवेदनशील स्थानों एवं मस्जिदों का भृमण कर जायजा लिया है।