मंझनपुर: समसामयिक मुद्दों के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत एडीएम और एएसपी ने मंझनपुर इलाके का किया भ्रमण, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी
कौशांबी के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मा नमाज़ के दौरान जिले के अपर जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल और दंगा नियंत्रण टीम लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया है।भ्रमण के दौरान ड्रोन कैमरा का भी इस्तेमाल किया गया है।ड्रोन कैमरा से गतिविधियों पर नजर रखी गई है। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।