मंझनपुर: मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और हत्या मामले में तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी अभियुक्तों को शुक्रवार को समय 1 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट थाना सैनी से संबंधित वारंटी अभियुक्त रोहित सिंह निवासी ग्राम गोसैलमपुर, दूसरी कार्रवाई कुलदीप व मोनू निवासीगण ग्राम रमसहाईपुर, के विरुद्ध की गई है।