मंझनपुर: सरकारी योजना बनकर रह गई ढकोसला, मंझनपुर तहसील के दो गांवों में गरीब अब भी झोपड़ी में रहने को मजबूर <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि हर गरीब को पक्की छत मिले, लेकिन कौशांबी जिले की ज़मीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। मंझनपुर तहसील के फ़रीदनपुर और फरदनापुर गांव में आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी दर्जनों गरीब ग्रामीण कच्चे मकानों, झोपड़पट्टियों, टीनशेड और त्रिपाल के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।