सलूम्बर: सीनियर स्कूल में हुआ लाभार्थी संवाद कार्यक्रम; PM ने वर्चुअल उद्बोधन से सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को किया संबोधित
लाभार्थी संवाद कार्यक्रम समारोह में सलूम्बर विधायक अमृत लाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास का प्रमुखता से जिक्र किया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सभी की भागीदारी में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।सीनियर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक, एसीईओ अनिल पहाड़िया और एसडीएम मौजूद रहे।