सलूम्बर: सलूम्बर माइनिंग अधिकारियों ने गिंगला गुड़ेल खाखरिया खेड़ी में अवैध बजरी खनन को लेकर किया आकस्मिक निरीक्षण
गश्त के दौरान अवैध बजरी खनन में लिप्त जेसीबी मशीन को माइनिंग विभाग के जिला अधिकारियों ने पीछाकर पकड़ा।अधिकारी ओपी मीणा ने बताया कि गुड़ेल क्षेत्र में स्थित नदी में अवैध बजरी खनन करती जेसीबी मशीन पाई गई। विभाग के अधिकारियों को देख चालक मौके से मशीन लेकर भागने लगा, जिसे पीछाकर पकड़ा। मशीन को गॉगला थाने के सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।