सलूम्बर: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे जयसमंद, ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जयसमंद पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जयसमंद झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने व पाल के सौंदर्यीकरण की मांग की। स्वागत के दौरान देहात किसान मोर्चा के प्रवक्ता वालचंद सुथार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।