सलूम्बर: पंचायत समिति सलूंबर परिसर में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई आमुखीकरण कार्यशाला
पंचायत समिति सलूंबर परिसर में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आमुखीकरण कार्यशाला हुई। कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सामुदायिक गतिशीलता के साथ उद्देश्य, महत्व एवं चुनौतियों से अवगत होकर अपनी सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना हम सब का परम कर्तव्य है। कार्यशाला के दौरान 17 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।