सलूम्बर: सलूंबर बाजार में महिला से मोबाइल लूट के मामले में 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; टटाकिया के जंगलों से 2 को पकड़ा
सलूंबर बाजार में महिला से मोबाइल लूट के मामले में 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस ने अभियुक्त प्रकाश पुत्र केवलकान्त मीणा निवासी कतार फला लसाड़िया व पिंटुलाल पुत्र वक्तराम मीणा निवासी मातावेली लसाड़िया को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर प्रवृत्ति के अपराधी हैं। इन्होंने मुँह पर नकाब बांध कर लसाड़िया बाजार में महिला से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था।