सलूम्बर: आमजन के परिवादों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सलूंबर पंचायत समिति सभागार में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई
पंचायत समिति सभागार सलूंबर में हुई जनसुनवाई में जिला कलेक्टर जसमित सिंह संधू ने हर परिवादी की समस्या को संवेदनशीलता पूर्वक सुनकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसमें पट्टा, साफ-सफाई पेंशन परिलाभ, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित आमजन की समस्याओं का निस्तारण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की। वहीं इस दौरान ज़िला स्तरीय समस्त अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।