निज़ामाबाद: फरिहा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकिया गांव निवासी अशहद पुत्र नसीम आज शनिवार को सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा आटा पिसाने के लिए गया था आटा लेकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वह फरिहा रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया है।