झांसी: वकीलों की पुलिस से हुई झड़प, बार अध्यक्ष ने कहा- थाना प्रभारियों पर हो कार्रवाई, नहीं तो कचहरी में घुसने नहीं देंगे
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2026 झांसी में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जिला बार संघ ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तीन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बार संघ अध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी पर अधिवक्ता से अभद्रता करने लगे।