जगन्नाथपुर थाना के डुमुरिया गांव निवासी 52 वर्षीय राजा राम महतो ने एक पेड़ में फांसी का फंदा बांध के झूल गया, जिसे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात में राजा राम महतो घर से निकला और घर वापस नहीं आया। सुबह को जब गांव वाले शौच के लिए नदी के तरफ जा रहे थे तो एक पेड़ से राजा राम महतो के शव को लटकते हुए देखा गया।