कानपुर
तीन अगस्त से सात अगस्त तक स्कूलों में टीडी-डीपीटी टीकाकरण अभियान हुआ शुरू
आपको बताते चलें कि तीन अगस्त से जनपद कानपुर के स्कूलों और मदरसों में टीडी-डीपीटी टीकाकरण अभियान चलेगा।
इसमें कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के करीब 60 हजार विद्यार्थियों को टीका लगाया जाएगा।
जिला अधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह ने छावनी परिषद स्कूल, फेथफुलगंज में छात्रा को टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और मदरसों से 100% पात्र बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की।
टीडी-डीपीटी टीका बच्चों को टिटनेस, डिप्थीरिया और काली खांसी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 5, 10 और 16 वर्ष की आयु में बूस्टर डोज लगवाना भी जरूरी है।
अभियान पूरी तरह निःशुल्क है।
किसी भी जानकारी के लिए सीएमओ कंट्रोल रूम: नम्बर 9335301096 पर संपर्क किया जा सकता है।