Public App Logo
Profile Picture

Shailendra Kumar ब्यूरो साधना न्यूज

@sk216818
84Followers
64Following
*कल्याणपुर में चुनावी घमासान! सतीश निगम ने बीजेपी को दी चुनौती*

कल्याणपुर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक सतीश निगम ने विकास के मुद्दे पर बीजेपी को खुली चुनौती दी है।

निगम का कहना है - इस बार जनता सीवर, सड़क और जलभराव का हिसाब मांगेगी। पिछले 10 साल में कल्याणपुर विकास में पिछड़ा है।

कल्याणपुर में IIT, HBTU, CSA, CSJMU जैसे बड़े संस्थान हैं, फिर भी युवाओं को नौकरी के लिए बाहर के प्रदेशों में जाना पड़ता हैं। पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कल्याणपुर कई इलाकों में सीवर, टूटी सड़कें और जलभराव बड़ी समस्या है।

निगम ने दावा किया - सरकार बनी तो सीवर, सड़क, पेयजल, युवाओं को रोजगार और बेटियों की शिक्षा पहली प्राथमिकता होगी।

अब देखना है, कल्याणपुर की जनता किस पर भरोसा जताती है। मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

*कानपुर नगर | शैलेन्द्र बाथम पत्रकार 
मो0- 8853176833
Video 1
*कानपुर देहात / ब्रेकिंग - रनिया*

*रनिया औद्योगिक क्षेत्र की मनटोरा ऑयल फैक्ट्री में बड़ा हादसा*

बॉयलर में भूसी डालते समय कन्वेयर के गड्ढे में गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय सत्येंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 9 वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा था। काम के दौरान पैर फिसलने से वह करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह फैक्ट्री के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने मौके पर पहुंचकर वार्ता कराई। फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
*कानपुर नगर 

*आरोग्य मंथन हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ*

मंगला विहार-2 में आरोग्य मंथन हॉस्पिटल का शुभारंभ सोमवार को संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व CMO डॉ. राम अवतार ने की।

इस मौके पर कैलाश नाथ निषाद, राजीव सिंह अर्कवंशी, जयवीर निषाद, शैलेन्द्र  समेत कई लोग मौजूद रहे। एमडी अनितेक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
*सुजानपुर में किसान संवाद, बिजली-खाद और धान बिक्री के मुद्दे उठे*

*रसूलाबाद/कानपुर देहात | रिपोर्ट*

रसूलाबाद क्षेत्र के सुजानपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के तत्वावधान में किसान चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणवीर यादव ने की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर यादव ने कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सीजन में खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित होती है, लागत बढ़ रही है और उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने गौशालाओं में चारे की कमी, बिजली बिलों में गड़बड़ी और निजी अस्पतालों की जांच का मुद्दा उठाया।

जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर रोक लगाने तथा पेयजल संकट के समाधान की मांग की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
*हर्ष फायरिंग में बुजुर्ग की मौत*

 *सजेती कानपुर/नगर* 

सजेती के कोटरा मकरनपुर में टेसू-झुंझिया कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में 60 वर्षीय सुवालाल निषाद की गोली लगने से मौत। 

आरोपी अन्नू सिंह ठाकुर पर नशे में फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

 *शैलेन्द्र बाथम साधना न्यूज ब्यूरो* 
मो *8853176833*
*कानपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, अखिलेश पर साधा निशाना*

*कानपुर नगर*

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 411 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस दौरान सीएम ने सपा-कांग्रेस पर परिवारवाद और तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव पर घुसपैठियों के मुद्दे पर निशाना साधा और कहा - विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं।
कानपुर देहात  
विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा सहित सभी राजनैतिक पार्टियों की तैयारी तेज, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने दिया बयान*
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही भाजपा की मुख्य रणनीति है।
टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कहा कि टिकट का निर्णय पूरी तरह से पार्टी का होता है। संगठनात्मक प्रक्रिया में व्यक्तिगत फैसले नहीं चलते, पार्टी का निर्णय ही सर्वोपरि होता है।

 शैलेन्द्र बाथम पत्रकार 
मो -8853176833
*कानपुर में दशहरा मेले में सिलेंडर फटा, मासूम समेत 6 घायल*

नौबस्ता के बसंत विहार में दशहरा मेले में गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में 2 साल की बच्ची समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना CCTV में कैद हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट और आत्माराम अस्पताल भेजा। मौके पर डीसीपी साउथ और एसीपी नौबस्ता ने पहुंचकर जांच शुरू की।

*कानपुर | शैलेन्द्र बाथम*
 *साधना न्यूज ब्यूरो* 
मो *-8853176833*
Video 9
Video 10
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार ने पूछा
जब सवाल का जवाब नहीं देना था तो पत्रकारों को बुलाया क्यों था, अपना भाषण सुनाने के लिए ?

योगी से सवाल पूछना महिला पत्रकार को पड़ा भारी! बोलीं—भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी धमकी, घर पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी
“सवाल का जवाब नहीं देना था तो पत्रकारों को बुलाया क्यों?” योगी से सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार ने लगाए गंभीर आरोप
योगी से सवाल के बाद महिला पत्रकार का दावा—“भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमकाया, पुलिस मेरे पीछे पड़ी, घर पर बुलडोजर की धमकी”
भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा सवाल: “जवाब नहीं देना था तो पत्रकारों को बुलाया क्यों?” महिला पत्रकार के आरोपों से मचा हड़कंप
योगी से सवाल, फिर धमकियों का दावा! महिला पत्रकार बोलीं—“घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही
Video 12
Video 13
*कानपुर ब्रेकिंग - 21 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*

कानपुर में SWAT और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 21 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर अंकित सचान और वैभव उर्फ लकी गिरफ्तार।

ओडिशा से गांजा लाकर पुड़िया बनाकर बेचते थे। कब्जे से कार, तराजू और 5 हजार नकद बरामद।

शैलेन्द्र बाथम/साधना न्यूज ब्यूरो 
मो - 8853176833
*कानपुर ब्रेकिंग*

*नकली सीमेंट फैक्ट्री मामला - 3 साल में 10 लाख बोरियां खपाई*

पनकी थाना क्षेत्र में पकड़ी गई एसीसी-अंबुजा की नकली सीमेंट फैक्ट्री का बड़ा खुलासा। गिरोह ने सीएम ग्रिड सड़क और लखनऊ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट तक में नकली सीमेंट सप्लाई की।

हर महीने 30 हजार बोरियां खपाई जा रही थीं। मेरठ के सुनील-निशांत मित्तल का कनेक्शन सामने आया। संचालक नीरज-धीरज गुप्ता फरार, पुलिस को 4 दिन का अल्टीमेटम।

शैलेन्द्र बाथम/साधना न्यूज ब्यूरो 
मो - 8853176833
*कानपुर नगर - हाईवे पर चलती कार में लगी आग*

*रिपोर्ट - शैलेन्द्र बाथम*

कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर हड़कंप मच गया, जब एक चलती टाटा सफारी में अचानक आग लग गई।

यह घटना भौती हाईवे पर पांडव नदी से पहले की है। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी दूर से चलकर आ रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। गनीमत रही कि आग के विकराल रूप लेने से पहले ही कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सूचना मिलते ही थाना सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची।

शैलेन्द्र बाथम/साधना न्यूज ब्यूरो 
मो - 8853176833
*ब्रेकिंग - कानपुर*

*2.66 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 2 गिरफ्तार*

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले चकेरी निवासी अखिल सिंह चौहान और सतेन्द्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया।

कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, 27 चेकबुक, 19 पासबुक और 31 खातों के दस्तावेज बरामद।

जाजमऊ निवासी से Finsol कंपनी में मुनाफे का लालच देकर 2.66 करोड़ ठगे थे। खाते से 22 करोड़ के लेनदेन का खुलासा।

 *शैलेन्द्र बाथम/साधना न्यूज ब्यूरो* 
मो - *8853176833*
*ब्रेकिंग - कानपुर*

*हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार*

महाराजपुर थाना पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दीपक, सौरभ और हिमांशु को दबोचा।

कब्जे से स्कॉर्पियो, 7 बाइक, 3 तमंचे और जरीकेन बरामद।

 *शैलेन्द्र बाथम/साधना न्यूज ब्यूरो* 
मो *-8853176833*
*ब्रेकिंग - कानपुर*

*मिशन शक्ति अभियान में 60 महिलाओं का सम्मान*

CSA यूनिवर्सिटी के यूटिलिटी भवन में जिला प्रशासन ने मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) प्रतिभा शुक्ला, CDO अभिनव जे. जैन और कमलावती सिंह मौजूद रहीं।

 *शैलेन्द्र बाथम/साधना न्यूज ब्यूरो* 
मो - *8853176833*
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24