कुंडम: मड़ई टोला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, मदद का झांसा देकर चालक मुकरा, मामला दर्ज
कुंडम थानांतर्गत ग्राम देवरी कला की रहने वाली एक महिला मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 1 फरवरी को प्रार्थिया अपनी बेटी सुषमा यादव के साथ जंगल से लकड़ी लेने जा रही थी, तभी मढ़ई टोला मेन रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (क्रमांक MP20ZU2219) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई।