अशोक नगर: फतेहपुर गांव में 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर जहर देने का आरोप लगाया
अशोकनगर जिले के फतेहपुर गांव में 36 वर्षीय महिला भागो बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के मायके पक्ष ने उसके पति देशराज सिंह नायक पर मारपीट करने और जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।