सेन्हा: सेन्हा में अवैध बालू पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग और सीओ ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर जब्त किए
सेन्हा में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग और अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की है। बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे जिला खनन विभाग के अधिकारियों एवं अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।