सेन्हा: सेन्हा पुलिस की कार्रवाई: बक्सीडीपा के पास अवैध बालू लदे बिना रजिस्ट्रेशन के दो ट्रैक्टर जब्त
अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर सेन्हा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चितरी डांडू कोयल नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के जा रहे दो महिंद्रा ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई सेन्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरदगा–गुमला मुख्य पथ पर बक्सीडीपा के समीप की गई।