सेन्हा: बरही नदी पुल पर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा, रेलिंग न होने से हादसों का खतरा बढ़ा
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही नदी में बने पुल पर शनिवार शाम करीब 4 बजे सीमेंट लदे एक ट्रक के पुल से नीचे गिर जाने से सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।