सेन्हा: फिल्मी स्टाइल कटिंग बनी हादसे की वजह, सेरंगहातू के पास स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल
लोहरदगा भंडरा रोड स्थित सेरंगहातू के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और अस्थाई राहगीरों की मदद से घायल युवक को ऑटो से सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान गुमला जिले के लठदाग गांव निवासी सुनवा उरांव के 25 वर्षीय पुत्र बेचारा उरांव के रूप में हुई है।